3666 किसानों ने बेचा 1 लाख 36 हजार क्विंटल गेहूं

जबलपुर: जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन में लगातार तेजी आती जा रही है। अभी तक 3 हजार 666 किसानों से 1 लाख 36 हजार 248 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। किसानों से गेहूं का उपार्जन 60 खरीदी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। समर्थन मूल्‍य पर गेहूं के विक्रय के लिए अभी तक 19 हजार 631 किसानों द्वारा स्‍लॉट की बुकिंग भी कराई जा चुकी है।

प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक सीमा बोरसिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्‍य पर गेहूं का विक्रय करने जिले के 50 हजार 788 किसानों द्वारा कुल पंजीकृत किसानों में से अभी तक 38.65 प्रतिशत किसान स्‍लॉट बुक करा चुके हैं। किसानों द्वारा स्‍लॉट की बुकिंग 9 मई तक की जा सकेगी।

Next Post

सिंगरौली में पार्सल डिलीवरी को लेकर विवाद, डिलीवरी बॉय से मारपीट; FIR दर्ज

Tue Apr 28 , 2026
सिंगरौली:जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचनी में ऑनलाइन पार्सल डिलीवरी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है, जहां जूते का साइज छोटा होने पर पैसे वापस मांगने को लेकर डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागेंद्र शाह (29 वर्ष), निवासी ग्राम जरहा, 26 […]

You May Like