जबलपुर: आबकारी पुलिस ने कार से ढुल रही 13 लाख रूपए की शराब पकड़ी है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिकि जिला उडऩदस्ता और कंट्रोल रूम प्रभारी परमानंद कोरचे के नेतृत्व में वृत्त शहपुरा उत्तर में थाना कटंगी अंतर्गत बेलखाड़ू करारी मार्ग पर एक टाटा सफारी कार से अवैध मदिरा परिवहन करते हुए 324 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त किया गया।
जब्त मदिरा एवं वाहन का कुल अनुमानित मूल्य 13 लाख रूपये हैं। जिसमे आरोपी प्रमोद कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया एवं फरार वाहन चालक क़ी पतासाजी जारी हैं। साथ ही तिलवारा में दबिश देकर अमर मल्लाह पिता-स्वर्गीय छोटे लाल मल्लाह के आवास पर सर्चिंग की गई जहां से 73.2 लीटर अवैध मदिरा बरामद कर कब्जे में ली गई।
