1177 बदमाशों के घर दस्तक देकर 535 को पकड़ा

पुलिस ने रात में चलाया कॉम्बिंग गश्त अभियान
अपराधियों पर कसा शिकंजा, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई

इंदौर: शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए इंदौर पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में शनिवार कि रात कॉम्बिंग गश्त कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर धरपकड़ अभियान चलाया गया.कॉम्बिंग गश्त की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त अमित सिंह ने बताया कि प्रति शनिवार रात को पुलिस द्वारा की जाने वाली कॉम्बिंग गस्त के दौरान पुलिस ने 1177 बदमाशों की जांच, 535 पर कार्रवाई, अभियान के दौरान पुलिस ने 1177 बदमाशों की जांच की और उनमें से 535 पर वैधानिक कार्रवाई की गई.

वहीं पुलिस ने 267 से अधिक वारंटों की तामील कराई, जिनमें, 49 स्थाई वारंट, 73 गिरफ्तारी वारंट, 145 जमानती वारंट, 159 समंस शामिल हैं. इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जिसके तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 169 लापरवाह चालकों पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. वहीं, अवैध मादक पदार्थ मामले में थाना एरोड्रम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.1 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. इसी तरह असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों में लिप्त बदमाशों पर भी कार्रवाई की हैं. जिसमें 93 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. 205 गुंडे/बदमाशों, 73 नकबजनों, 38 लुटेरों, 108 चाकूबाजों, 08 ड्रग पैडलर्स और 112 निगरानीशुदा बदमाशों की जांच की गई.

महिला अपराध और अन्य मामलों में कार्रवाई
महिला संबंधी अपराधों में लिप्त 43 आरोपियों और वाहनों में आगजनी व तोड़फोड़ में शामिल 36 अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की गई. इस दौरान पुलिस ने पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को भविष्य में कोई अपराध न करने की हिदायत दी और उनसे डोजियर भी भरवाए

Next Post

पत्नी ने शराब पी तो पति ने पीट-पीटकर मार डाला

Mon Jan 13 , 2025
अनूपपुर:जिले के राजेंद्रग्राम थाना अंतगर्त पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इस वजह से मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने पति के जंगल जाते ही शराब पी ली। इस बात से युवक इतना खफा हुआ कि उसने बीवी को मौत के घाट उतार दिया। मृतका के भाई ने पुलिस […]

You May Like