कलेक्टर ने जय ज्योति सीनियर सेकेण्डरी स्कूल जेपी नगर को दिया कारण बताओ नोटिस

रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जय ज्योति सीनियर सेकेण्डरी स्कूल जेपी नगर के संचालक/प्राचार्य को अभिभावकों की बिना जानकारी के शुल्क में वृद्धि किये जाने तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा टीसी न दिये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उल्लेखनीय है कि गतदिनों जनसुनवाई में अभिभावकों द्वारा स्कूल प्रबंधन द्वारा मनमानी शुल्क वृद्धि व टीसी न देने की शिकायत की गई थी.

तीन सदस्यीय प्राचार्यो की जांच समिति द्वारा दिये गये जांच प्रतिवेदन में विद्यालय प्रबंधन द्वारा मध्यप्रदेश निजी विद्यालय फीस तथा संबंधित विषयों के विनिमयन का उल्लंघन पाया गया. कलेक्टर द्वारा विद्यालय प्रबंधन को 2 लाख रूपये की शास्ति अधिरोपित किये जाने का नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं.

Next Post

जर्मनी दौरे पर जायेंगे राहुल गांधी

Wed Dec 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर जाएंगे और इस दौरान वह भारतीय समुदाय से मुलाकात करने के साथ साथ जर्मन सरकार के मंत्रियों से भी चर्चा करेंगे। पार्टी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार […]

You May Like