रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का टीज़र रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधरकी सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज का टीज़र रिलीज हो गया है।

टीजर की शुरुआत में रणवीर सिंह छोटे बालों वाले लुक में नजर आते हैं। छोटे बाल और हाथ में बंदूक लिए रणवीर सिंह काफी खतरनाक लगते हैं। इसके बाद रणवीर फिर हमजा अली मजारी के किरदार में लंबे बालों वाले लुक में दिखते हैं। टीजर में रणवीर ‘धुरंधर’ से भी ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की भी झलक देखने को मिलती है। टीजर के अंत में रणवीर सिंह का किरदार कहता है, ‘ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।’

धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह,अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल ने अहम भूमिका निभाई थी।

 

Next Post

सोनी सब के शो ‘गणेश कार्तिकेय’ के 100 एपिसोड पूरे

Wed Feb 4 , 2026
मुंबई, (वार्ता) सोनी सब के शो गाथा शिव परिवार की – गणेश कार्तिकेय के 100 एपिसोड पूरे हो गए हैं। शो गाथा शिव परिवार की – गणेश कार्तिकेय दर्शकों को भगवान गणेश (निर्णय समाधिया) और शिव परिवार की कहानियों से लगातार मोहित कर रहा है। आध्यात्मिक भव्यता को गर्मजोशी भरे, […]

You May Like