
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत साई मंदिर के पास 500 की चेंज नहीं देने पर बदमाश ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को चाकू मार दिया।
पुलिस ने बताया कि सतानंद द्विवेदी 47 वर्ष निवासी त्रिमूर्तिनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह साई मंदिर के पास प्रभु फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प गोहलपुर में गाडि़यों में पेट्रोल डीजल डालने का काम करता है। पेट्रोल पम्प में पेट्रोल भरने का काम कर रहा था तभी एक व्यक्ति 500 रूपये के चेंज लेने उसके पेट्रोल पम्प कर्मचारी धन सिंह लोधी के पास आया तो धन सिंह ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर धन सिंह के साथ झूमाझपटी किया एवं बोला कि अभी आकर देखता हॅू,कहते हुये चला गया। लगभग 1 घण्टे के बाद उक्त व्यक्ति अपने 2 साथियों के साथ पेट्रोल पम्प पर आया और कुर्सी में बैठे कर्मचारी धन सिंह लोधी के साथ मारपीट करने लगा, जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर धन सिंह को चोट पहॅुचा दी। वह बीच बचाव करने लगा तो उसके साथ भी तीनों मारपीट किये। चाकू लिये व्यक्ति ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करने लगा, उसने बचाव किया किया तो वायें हाथ में चोट आयी। चाकू लिये हुये व्यक्ति को उसने एवं धनसिंह श्याम सिंह राजपूत, अन्य की मदद से उक्त व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम करन श्रीवास 22 वर्ष निवासी शिवनगर कोतवाली बताया।
