
जबलपुर। बेलखेड़ा में रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा है। साथ ही मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक बेलखेड़ा में 60 वर्षीय कल्लू बाई ने 1 जून 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसी मामले में बेलखेड़ी निवासी 30 वर्षीय लोचन सिंह लोधी को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई
