घायल बाज के बच्चे का किया गया रेस्क्यू

सतना: शहर के आदर्श नगर हवाई पट्टी, वार्ड नंबर 42 में उस समय हलचल मच गई जब गंगा प्रसाद श्रीवास्तव के घर के मेन गेट पर एक घायल पक्षी आकर गिरा। यह पक्षी कोई आम पक्षी नहीं बल्कि शिकारी प्रजाति का एक शिकरा यानी लिटिल बैंडेड गौशॉक था, जिसे आम भाषा में छोटा बाज भी कहा जाता है। घटना शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे की है। श्रीवास्तव ने बताया कि वे घर के भीतर थे, तभी अचानक जोर की आवाज आई।

बाहर निकलकर देखा तो एक घायल शिकरा गेट के पास छटपटा रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी जानवर या पक्षी ने उस पर हमला किया हो, जिससे वह घायल हो गया और उड़ने में असमर्थ हो गया। मानवता और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए श्रीवास्तव जी ने घायल शिकरा को सावधानीपूर्वक पकड़कर घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

लगभग एक घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शिकरा का रेस्क्यू किया। टीम ने बताया कि यह पक्षी संरक्षित प्रजाति में आता है और सामान्यतः जंगलों या खुले मैदानों में पाया जाता है। वन विभाग के अधिकारियों ने श्रीवास्तव जी की तत्परता और जागरूकता की सराहना की। उन्होंने बताया कि घायल शिकरा का प्राथमिक उपचार कर वन्य जीव पुनर्वास केंद्र ले जाया जाएगा, जहां पूरी तरह स्वस्थ होने तक उसकी देखरेख की जाएगी।

Next Post

रेहुटा में युवती ने की आत्महत्या

Sun Jul 27 , 2025
सतना:जिले के कोटर थाना अंतर्गत रेहुटा गांव में युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी,जिस पर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुस्कान सिंह पुत्री रमेश सिंह ने शनिवार की दोपहर को तकरीबन 1 बजे अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर […]

You May Like