12 लाख-लग्जरी कार लाओ वरना मायके जाओ

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंर्गत छोटा फुहारा में रहने वाली एक नवविवाहिता को ससुराल पक्ष दहेज में 12 लाख रूपए नगद और कार की डिमांड कर प्रताडि़त कर मारपीट कर रहा है और धमकी दे रहा है कि कैश और कार लेकर आओ वरना मायके जाओ। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक श्रीमति शैली दुबे 30 वर्ष निवासी तमरहाई छोटा फुहारा ने लिखित शिकायत की कि उसका विवाह अप्रेल 2024 को हिन्दू रीति रिवाज से गौरव उर्फ सौरभ दुबे निवासी छोटा फुहारा से हुआ था।

शादी में उसके माता पिता ने सुसराल वालों को गृहस्थी का सामान एवं लगभग 5 लाख 50 रूपये नगद एवं सोने चांदी के गहने उपहार में दिये थे। शादी के 2 माह बाद पति गौरव उर्फ सौरभ दुबे, सास आशा दुबे, जेठ रजनीश दुबे, जेठानी चांदनी नंदनी, ससुर राजेन्द्र दुबे शादी में कम दहेज लाने की कहकर उसे प्रताडि़त करने लगे थे, बोलते थे कि शादी में कार नहीं दी अपने मायके वालों से कार या कार के लिये 12 लाख रूपये लेकर आओ। उससे छोटी छोटी बातों को लेकर मारपीट करते है। ऐसा न करने पर मायके भेजने की धमकी देते है। आरोपी पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

होटल के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश

Fri Oct 17 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत मुडिया मोड स्थित एक होटल के कमरा नंबर 305 में गुरूवार शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की लाश पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच हत्या और आत्महत्या के एंगल पर शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक चन्द्रेश केवट 39 वर्षीय निवासी बिसैंधी का […]

You May Like