सुरक्षा गार्ड पर कुत्ते ने किया अटैक

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत सिलुआ स्थित स्मार्ट सिटी कॉलोनी गार्डन में खूँखार पालतू श्वान ने गार्ड पर अटैक करते हुए काट लिया। जिससे गार्ड लहूलुहान हो गया। पुलिस ने श्वान मालिक के खिलाफ प्र्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अमन तिवारी पिता रमाकांत तिवारी 21 वर्ष निवासी पिंडरई थाना बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे स्मार्ट सिटी कालोनी सिलुआ में सुरक्षा गार्ड है।

बीती रात आठ बजे उसकी ड्यूटीे गेट के पास गार्डन में थी तभी कॉलोनी में रहने वाले यशवंत अपना पालतू कुत्ते को गार्डन में घुमाने के लिये लाया और कुत्ते को उसकी तरफ इशारे कर लपरवाही पूर्वक छोड़ दिया जिससे यशवंत का पलतू कुत्ते ने बाये पैर के घुटने के काट दिया जिससे कुत्ते के दो दांत लगे है।

Next Post

कार से बाइक रोक दो दोस्तों पर किया हमला

Tue May 6 , 2025
जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत महगवां मोड में लग्जरी कार से पहुंचे बदमाशों ने बाइक सवार युवकों को रोक लिया और घेेरकर दो दोस्तों पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक सत्यम बर्मन निवासी ग्राम बघराजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम घुघरा से लगुन कार्यक्रम करके अपने दोस्त विनायक व […]

You May Like