कार से बाइक रोक दो दोस्तों पर किया हमला

जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत महगवां मोड में लग्जरी कार से पहुंचे बदमाशों ने बाइक सवार युवकों को रोक लिया और घेेरकर दो दोस्तों पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक सत्यम बर्मन निवासी ग्राम बघराजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम घुघरा से लगुन कार्यक्रम करके अपने दोस्त विनायक व राहुल खटीक के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर वापस ग्राम बघराजी आ रहा था.

रात्रि करीब 12.15 बजे महँगवा मोड के पास मेन रोड बघराजी पहुँचे तभी कार में जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटैल, योगेश पटैल, सोनू रजक, विकाश जैसवाल आये और रोककर पुरानी रंजिश पर विवाद करने लगे। डंडे एवं हाथ घूसो से मारपीट की। बीच बचाव करने पर दोस्त विनायक पर भी हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटैल, योगेश पटेल, सोनू रजक, विकाश जैसवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

सार्वजनिक प्याऊ के मटके पड़े हैं चार दिन से खाली

Tue May 6 , 2025
जबलपुर:भीषण गर्मी में आम जन मानस के प्यासे कंठ को ठंडे पानी से तर करने प्यास बुझाने निगम प्रशासन व्दारा शास्त्री नगर चौराहा, बीटी तिराहा, गुलौआ चौक, कछपुरा हाकर जोन, गढ़ा बाजार आदि क्षेत्रों में सार्वजनिक प्याऊ बनाकर उनमें मिट्टी के चार चार मटके रखे हैं और टेंकर के माध्यम […]

You May Like