बाग उमराव दूल्हा इलाके में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

भोपाल। बाग उमराव दूल्हा इलाके में स्थित एक मकान में सोमवार को आग लग गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ऐशबाग थाना पुलिस और फायर बिग्रेड़ की टीम ने कार्रवाई शुरू की. कई दमकलों से पानी लाकर मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हादसे में किसी भी व्यक्ति के झुलसने की जानकारी सामने नहीं आई है.

जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय तीन मंजिला मकान की छत पर आग लगने की सूचना मिली. सकरे रास्ते होने के चलते दमकलों को मौके पर पहुंचने में समय लगा. घटना स्थल पर आग लगने से करीब 12 फीट तक धुआं देर तक उड़ता रहा. इससे रहवासी इलाके में दहशत का महौल भी बन गया. फायर बिग्रेड़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने की घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Next Post

अग्रवाल समाज का भव्य होली मिलन समारोह, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Mon Mar 9 , 2026
भोपाल। राजधानी में गुफा मंदिर लाल घाटी स्थित मानस गार्डन में अग्रवाल समाज द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। श्री अग्रवाल स्नेह सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। समिति के प्रवक्ता रिंकेश सिंहल ने बताया कि अग्रवाल […]

You May Like