जनता चुस्त,अफ़सर सुस्त,ऐसा नहीं चलेगा-वसुन्धरा

कोटा 28 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि गौमाता के संरक्षण में अधिकारियों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी और जनता चुस्त,अफ़सर सुस्त,ऐसा नहीं चलेगा।

श्रीमती राजे रविवार को सुबह झलावाड़ से ब्यावर जाते समय कोटा में हैंगिंग ब्रिज के पास गौ संरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सनातन गोरक्षा सेवा समिति, कोटा से जुड़े गौ रक्षकों को देखकर रुक गई और इस दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि गौरक्षक प्रदर्शन कर रहें है और अधिकारी सुन नहीं रहे। जनता चुस्त है,अफ़सर सुस्त है। अजीब बात है गत 14 दिसंबर से लोग आवाज उठा रहें है लेकिन अफ़सर है कि उनकी सुन ही नहीं रहे। ऐसा नहीं चलेगा।

उन्हें गौरक्षकों ने बताया कि कोटा में मृत गायों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा है और मृत गायों की आड़ में जिंदा गायों का मार कर उनका गौमांस बेचा जा रहा है। इस पर श्रीमती राजे ने कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र गोयल एवं पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौत्तम को मौके पर बुलाया और उन्हें इस मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। दोनों पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोषियों को दंड मिलेगा और गौमाता का अंतिम संस्कार मिट्टी डालकर विधिपूर्वक किया जाएगा।

 

Next Post

बंगलादेश ने देश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के संबंध में भारत की टिप्पणी को किया खारिज, किया पलटवार

Sun Dec 28 , 2025
ढाका, 28 दिसंबर (वार्ता) बंगलादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने रविवार को देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करने वाले भारत के बयान को खारिज कर दिया और भारत में मुसलमानों और ईसाइयों सहित धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाली ‘सामूहिक हिंसा’ पर चिंता […]

You May Like