ड्राइवर नशे की हालत मे चला रहा था बस, जब्त

सागर। सागर जिले मे स्कूल बसों एवं प्राइवेट बसों की चेकिंग संबंधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है । सिविल लाइन चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान में 100 से अधिक बसें चेक की गई। जिनमें से 34 बसों में कमी पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत चालानी कार्रवाई की जाकर समन शुल्क जुर्माना 57500 रुपए वसूल किया गया। यात्री बस क्रमांक एमपी 09 FA 6219 का चालक सफीक पिता सलमान पता गोपालगंज सागर शराब के नशे में यात्री बस चलाते हुए पाए जाने पर उपरोक्त बस को जप्त कर थाना सिविल लाइन में खड़ा किया गया, जिसका प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय में जुर्माना हेतु पेश किया जावेगा। कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक यातायात मयंक सिंह चौहान ,निरीक्षक यातायात मोहन सिंह एवं यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा की गई।

Next Post

रक्षा मंत्रालय ने भागीदारी मोड के तहत नए सैनिक स्कूलों के लिए पंजीकरण पोर्टल खोला

Thu May 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 मई (वार्ता) रक्षा मंत्रालय ने भागीदारी मोड के तहत नए सैनिक स्कूलों के पंजीकरण के चौथे दौर के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। मंत्रालय ने गुरूवार को बताया कि सैनिक स्कूल सोसाइटी के तहत राज्य सरकार, एनजीओ और निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में 100 नए […]

You May Like

Play sound