रक्षा मंत्रालय ने भागीदारी मोड के तहत नए सैनिक स्कूलों के लिए पंजीकरण पोर्टल खोला

नयी दिल्ली 15 मई (वार्ता) रक्षा मंत्रालय ने भागीदारी मोड के तहत नए सैनिक स्कूलों के पंजीकरण के चौथे दौर के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है।

मंत्रालय ने गुरूवार को बताया कि सैनिक स्कूल सोसाइटी के तहत राज्य सरकार, एनजीओ और निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की सरकार की पहल के तहत पात्र और इच्छुक आवेदक स्कूलों के पंजीकरण के लिए आज से 14 जून तक ऑनलाइन वेब पोर्टल खोला है। इच्छुक स्कूल, न्यास और गैर सरकारी संगठन आदि पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल पर जाकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

सरकार का 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने का उद्देश्य न केवल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने सहित बेहतर करियर के अवसर प्रदान करना है, बल्कि राज्य सरकार, एनजीओ और निजी क्षेत्र को राष्ट्र निर्माण की दिशा में केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने का अवसर प्रदान करना भी है। रक्षा मंत्रालय ने 86 निजी, एनजीओ और राज्य सरकार के स्कूलों को नए सैनिक स्कूल के रूप में मंजूरी दी है।

ये नए सैनिक स्कूल, संबंधित शिक्षा बोर्ड से संबद्ध होने के अलावा, सैनिक स्कूल सोसाइटी के तत्वावधान में काम करेंगे और सोसाइटी द्वारा निर्धारित भागीदारी मोड में नए सैनिक स्कूलों के लिए नियमों और विनियमों का पालन करेंगे। अपने नियमित संबद्ध बोर्ड पाठ्यक्रम के अलावा, सैनिक स्कूल पैटर्न पर छात्रों को अकादमिक-प्लस पाठ्यक्रम की शिक्षा भी प्रदान करेंगे।

Next Post

कंगना राणावत ने सोशल मीडिया से विवादास्पद टिप्पणी हटायी

Thu May 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी पर हुई नकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर उस टिप्पणी को एक्स एवं इंस्टाग्राम से हटा लिया है। […]

You May Like