ABVP ने लव जिहादियों के खिलाफ प्रदर्शन कर निकाली अर्थी 

भोपाल।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भोपाल द्वारा मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया. लव जिहादियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने अर्थी निकली. जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपाते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की. इस दौरान शहर के निजी एवं शासकीय महाविद्यालय परिसरों में बढ़ती “लव जिहाद”, धर्मांतरण एवं असामाजिक गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई. परिषद ने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शिक्षा के पवित्र वातावरण को बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है. एबीवीपी की महानगर सह मंत्री आरती ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर को भोपाल के कॉलेजों को लेकर जानकारी दी गई. जिसमें टीआईटी, एमएलबी, एमवीएम, हमीदिया, गीतांजलि सहित अनेक महाविद्यालय परिसरों में बाहरी तत्वों की अनियंत्रित आवाजाही, नशे के अड्डों की बढ़ती संख्या और पुलिस सुरक्षा की कमी के कारण छात्राओं में भय और असुरक्षा का वातावरण व्याप्त होने बात कही गई.

एबीवीपी ने ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांगें रखीं है जिसमें बिना वैध पहचान पत्र के कॉलेज परिसरों मंत्री प्रवेश पर रोक,- कॉलेज परिसरों के 500 मीटर के दायरे में शराब व नशे के उत्पादों की दुकानों पर प्रतिबंध, छात्रावासों में नियमित औचक निरीक्षण कर नशीले पदार्थों के सेवन पर रोक, “लव जिहाद” जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष पुलिस टीमों का गठन, छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण व सतर्कता कार्यशालाओं का आयोजन, शैक्षणिक परिसरों में धार्मिक भेदभाव एवं प्रचार-प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध, सभी महाविद्यालय परिसरों से अतिक्रमण हटाया जाए, महिला कॉलेजों के पास स्थित शराब दुकानों को तत्काल हटाया जाए, गीतांजलि कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों में महिला पुलिस बल की तैनाती, छात्राओं के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर की स्थापना और प्रचार की बात कही गई है.

Next Post

भोपाल में बाहर से लाकर शराब बेचने वाले आरोपी पकडे,54 लीटर शराब जप्त

Tue Apr 29 , 2025
भोपाल। राजधानी के जोन 2 अयोध्या नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब के तस्कर पकड़े, दरअसल भोपाल मे अपराधों की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा लगातार […]

You May Like