
भोपाल। राजधानी के जोन 2 अयोध्या नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब के तस्कर पकड़े, दरअसल भोपाल मे अपराधों की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा लगातार निर्देश जारी किये गये इसी तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 डाँक्टर संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा अभियान चलाकर शराब तस्करो पर कार्रवाई करने के निर्देश पर अति.पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग अक्षय चौधरी के नेतृत्वत में थाना अयोध्यानगर पुलिस ने 2 शराब तस्कर आरोपियों को गिरफ्तार कर 54 लीटर अवैध अग्रेजी शराब कुल कीमत लगभग 45000 रुपये जब्त प्राप्त की।
पुलिस टीम को मुखबिरो से सूचना प्राप्त हुई कि 2 लोग दूसरे जिले से अवैध शराब लाकर भोपाल में बेचते हैं, सूचना पर उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया ।
