होली पर खपाने के लिए घर में डंप की जा रही थी अवैध शराब पकड़ाई

जबलपुर: आगामी होली के त्यौहार पर महंगे दामों पर शराब बेचने की तैयारी को गढ़ा पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने ज्योतिनगर स्थित एक मकान पर दबिश देकर भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है।नगर पुलिस अधीक्षक आशीष जैन ने बताया कि सूचना मिली थी कि ज्योतिनगर निवासी हर्षित नामदेव पिछले कई दिनों से चोरी-छिपे अवैध शराब का संग्रहण कर रहा है। वह अपनी एक्टिवा एमपी 20 एस एच 5836 से किस्तों में शराब खरीदकर घर में डंप कर रहा था, ताकि होली के दौरान उसे ऊंचे दामों पर बेच सके।
छत पर मिला जखीरा, आरोपी फरार
सूचना के आधार पर जब पुलिस ने हर्षित के घर दबिश दी, तो वह वहां मौजूद नहीं था। उसकी मां मीरा नामदेव की उपस्थिति में जब घर की तलाशी ली गई, तो छत पर शराब का जखीरा मिला। तलाशी के दौरान 105 पाव देशी शराब, 11 बोतल मैडवाल, 16 पाव बैकपाइपर और 44 पाव रम बरामद की गई।
पुलिस को देख गाड़ी छोड़ भागा आरोपी
कार्रवाई के दौरान ही आरोपी हर्षित अपनी एक्टिवा से घर पहुंचा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी भांपते ही वह गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक्टिवा की तलाशी ली तो उसमें रखे थैले से 96 पाव देशी शराब और बरामद हुई।

Next Post

7वें दिन अस्सी ने मारी बाजी, तापसी पन्नू की फिल्म ने दो दीवाने सहर में को छोड़ा पीछे

Fri Feb 27 , 2026
‘अस्सी’ ने सातवें दिन 0.54 करोड़ कमाकर कुल 6.89 करोड़ जुटाए और ‘दो दीवाने सहर में’ को पीछे छोड़ दिया। वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म का कलेक्शन 6.17 करोड़ रहा। बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो नई फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ […]

You May Like