ग्वालियर: नगर निगम सभापति मनोज तोमर द्वारा 2 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं हेलमेट का वितरण किया गया। ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को खुशी हुई क्योंकि दिव्यांग होने के कारण यह सभी जन चलने में लगभग असमर्थ थे। अब वह बिना किसी सहारे के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। इस अवसर पर भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह, सेवार्थ जन कल्याण समिति तथा व्हीलचेयर एवं फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी दीक्षित, संगठन सचिव इंजीनियर जेपी नामदेव की गरिमामयी में उपस्थिति रही।आमखो स्थित अपने निज निवास कार्यालय से सभापति मनोज तोमर द्वारा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का निशुल्क वितरण किया गया। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिल जाने से यह लोग अब बिना किसी के आश्रित हुए अपनी मर्जी से शहर में कहीं भी आ जा सकते हैं।
Next Post
आसपास की गलियों में टैंकर से दिया जा रहा पानी, पर 3 नंबर गली में नहीं दे रहे
Sat May 23 , 2026
इंदौर:भीषण गर्मी के चलते शहर में गंभीर जल संकट पैदा हो गया है. कई क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. हालांकि नगर निगम द्वारा शहर के अधिकांश क्षेत्रों में नर्मदा लाइन के बावजूद कम प्रेशर और दूषित पानी आने की हर जगह से शिकायतें हैं. वहीं, वार्डों […]

You May Like
-
1 year ago
बेलगाम पिकअप पलटा, 35 घायल
-
2 years ago
39 वर्ष की हुयी दीपिका पादुकोण
-
11 months ago
मुनि श्री का प्रवचन: शुद्ध जीवन ही समाज का आधार
-
1 year ago
राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित