इंदौर:नारकोटिक्स विंग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत सात लाख पचास हजार रुपए बताए जा रही है.नारकोटिक्स विंग की एसआई सीमा मिमरोट ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया. कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पंकज जयभाय, आरक्षक ओम राठौर, जितेन्द्र और महिला आरक्षक स्मिता का विशेष सहयोग रहा.
गिरफ्तार आरोपियों में 26 वर्षीय मितेश पिता राजू चौहान, निवासी लोकमान्य नगर तथा 20 वर्षीय जाह्नवी पत्नी रीतिक चौहान, निवासी केट रोड शामिल हैं. नारकोटिक्स की टीम ने दोनों को सर्विस रोड, तीन इमली चौराहे के पास से तब गिरफ्तार किया, जब वह एक एक्टिवा स्कूटर पर ब्राउन शुगर की सप्लाई करने जा रहे थे. नारकोटिक्स विंग की टीम अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि वे मादक पदार्थ कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे.
