जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सब्जी व्यापारी को चाकू से गोद दिया।पुलिस ने बताया कि श्रीमति रूबी साहू 25 वर्ष निवासी यादव कालोनी लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति मोहन प्रसाद साहू सब्जी बेच कर घर वापस आ रहा था.
जैसे ही अशोक किराना के पास मुकेश गोस्वामी के घर के सामने यादव कालोनी पहॅुचा तभी परिचित के विवेक साहू अपने 2 साथियों के साथ रास्ता रोक कर शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे, रूपये देने से मना करने पर तीनो विवाद करने लगे, विवेक साहू एवं उसके एक साथी ने चाकू से हमलाकर कमर के नीचे, वायें पैर, कमर में तथा विवेक साहू के एक अन्य साथी ने डंडे से हमलाकर सिर एवं दोनों कंधों मे चोट पहॅुचा दी तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
