अवैध हथियार सहित 5 गिरफ्तार

जबलपुर: अवैध हथियार के साथ पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 1 तलवार एवं 1 बका, 3 चाकू जप्त किया गया।हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि कब्रिस्तान गेट नम्बर 1 के अंदर दबिश दी गई घेराबंदी कर समीर उर्फ मोह. तौफीक पिता शेख रसीद 18 वर्ष निवासी हड्डी गोदाम आजाद चौक हनुमानताल को पकड़ा गया जो जेब में बटनदार चायना चाकू रखे मिला।

इसी प्रकार कब्रिस्तान गेट नम्बर 2 में दबिश देते हुये टिक्का उर्फ प्रकाश अहिरवार 43 वर्ष निवासी बापूनगर झंडा चौक हनुमानताल को तलवार लिये रंगे हाथ पकड़ा गया। उल्लेखनीय है कि पकड़े गये आरोपी टिक्का उर्फ प्रकाश अहिरवार के विरूद्ध पूर्व से 3 अपराध पंजीबद्ध है। इसी तरह शहपुरा पुलिस ने खिरकाखेड़ा आम के बगीचा के पास बका लिये लोगों को डरा धमका रहे राजेन्द्र बर्मन 34 वर्ष निवासी रामघाट पिपरिया को पकड़ा गया। इसी प्रकार ओमती पुलिस ने नीलेश सेन 22 वर्ष निवासी भानतलैया हनुमानताल को चाकू सहित रंगे हाथ पकडा। इसी प्रकार घमापुर पुलिस ने मोनू वंशकार 20 वर्ष निवासी बल्दीकोरी की दफाई को चाकू सहित रंगे हाथ पकडा।

Next Post

बैंक डकैती: एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, गया जेल

Fri Oct 31 , 2025
जबलपुर: खितौला स्थित ईसाफ स्मॉल फायनेंस बैंक में 11 अगस्त को डकैती डालकर 14 किलो 875 ग्राम सोना और नगद 5 लाख 8 हजार रूपए लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसे शहर लाने के बाद रिमांड में लेकर लंबी पूछताछ […]

You May Like