मजदूर की मौत: ननि के सहायक यंत्री और उपयंत्री निलंबित

सतना : सीवर लाइन के चेंबर की सफाई करने उतरे मजदूर की मौत के मामले में घटना के सप्ताह भर बाद निगम प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ननि के सहायक यंत्री और उपयंत्री को निलंबित कर दिया. दोनों अभियंताओं के विरुद्ध यह कार्रवाई कार्य में लापरवाही बरतने और उचित तरीके से निगरानी नहीं करने के चलते की गई.
शहर से सटे कृपालपुर हरिजन बस्ती के निकट सीवर लाइन के चोक हो जाने की शिकायत मिलने पर 25 सितंबर की दोपहर तीन मजदूर सफाई करने के लिए पहुंचे थे.

ना किसी सुरक्षा उपकरणों के सीवर लाइन के चेंबर की सफाई करने उतरे तीनों मजदूर तीक्ष्ण दुर्गंध और गैस के प्रभाव के चलते बेसुध हो गए थे. कुछ देर बाद जब स्थानीय रहवासियों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया तो उनमें से एक मजदूर अमित उर्फ संतकुमार उम्र 40 वर्ष की मौत हो गईं थी. जबकि साथ के दोनों मजदूरों को बेसुध अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के 4 दिन बाद संविदा कंपनी के फील्ड इंजीनियर और प्रोजेक्ट मैनेजर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया गया था.

लेकिन इसके बावजूद भी घटना के लिए नगर निगम के उन अभियंताओं को भी जिम्मेदार माना जा रहा था. जिनके द्वारा इन कार्यों की निगरानी की जानी थी. इस मामले में एक ओर जहां महापौर द्वारा भी सख्त रुख अपनाने की बात कही जा रही थी. वहीं दूसरी ओर नगर सरकार के मंत्रिमण्डल द्वारा भी नाराजगी जाहिर की गई थी. इसी कड़ी में घटना के सप्ताह भर बाद शुक्रवार को निगमायुक्त शेर सिंह मीणा ने कार्रवाई करते हुए नगर निगम के सहायक यंत्री एवं सीवर लाइन प्रभारी दीपक बागरी और उपयंत्री हर्षिता को निलंबित करने का आदेश दे दिया गया. यह कार्रवाई दोनों अभियंताओं द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने और उचित मॉनिटरिंग नहीं करने के कारण की गई

Next Post

गांधी जयंती पर केंद्रीय जेल से रिहा हुए 5 बंदी

Sat Oct 4 , 2025
सतना:केन्द्रीय जेल सतना से 02 अक्टूबर 2025 “महात्मा गांधी जयंती” के अवसर पर आजीवन कारावास के 05 बंदी जेल मुख्यालय के आदेश एवं राज्य शासन से घोषित परिहार का लाभ प्राप्त कर सजा भुगत कर रिहा हुए।जेल अधीक्षक श्रीमती लीना’ कोष्टा द्वारा बंदियों को रिहा किया गया। रिहा होने वाले […]

You May Like