
भोपाल। राजधानी में संपत्तियों की खरीदी में भी धनतेरस पर उछाल दिखाई दिया, ङ्क्षजले में लगभग 12 करोड़ रुपए की संपत्तियों का करोबार हुआ. आम दिनों की अपेक्षा तीन गुनी रजिट्रियां होने से 13 करोड़ रुपये का राजस्व आया. धनतेरस को देखते हुए लोगों को रजिस्ट्रियां कराने के लिए स्लॉट दिए गए थे. साथ ही 11 सब रजिस्ट्रारों सहित कर्मचारियों को रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराने में लगाया गया था. स्लॉट के अनुसार जैसे ही लोगों के नंबर आ रहे थे, वैसे-वैसे लोग रजिस्ट्री करा रहे थे. बीच-बीच में कभी-कभार सर्वर धीमा चलने से थोड़ी-बहुत दिक्कतें आईं, लेकिन रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया चलती रही. लोगों ने प्लॉट, फ्लैट, मकान, दुकानों, खेती की जमीन की रजिस्ट्रियां कराईं. यह कारोबार जिले में तीन पंजीयक कार्यालय आईएसबीटी, परी बाजार व बैरसिया हुआ है. इन सभी रजिस्ट्री कार्यालयों पर धनतेरस, दीपावली के शुभ मुहूर्तों में खरीदी गईं सपंत्तियों की रजिस्ट्री कराने लोग पहुंचे. इससे तीनों कार्यालयों में लोगों की भीड़ रही.
