भोपाल-बीना सेक्शन में रेलवे का चला विशेष चैकिंग अभियान

भोपाल। बिना टिकट यात्रा को लेकर रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई में कुल 88 यात्रियों से 38,440 रुपये का जुर्माना वसूला गया. इनमें 39 यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे, जबकि 42 यात्री अनियमित पाए गए. इसके अतिरिक्त 7 यात्रियों को गंदगी फैलाने के आरोप में 1,300 रुपये का चालान किया गया. जांच के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, जनता खाने की उपलब्धता और अन्य यात्री सुविधाओं की भी समीक्षा की गई. इसके अलावा यात्रियों को एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) से क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल माध्यम से टिकट लेने के लिए जागरूक किया गया, जिससे टिकटिंग प्रक्रिया और सरल और पारदर्शी हो सके।

अभियान के बारे में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करके न केवल राजस्व की हानि को रोका जा रहा है, बल्कि ईमानदार यात्रियों को भी एक सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल प्रदान किया जा रहा है।

ये अधिकारी रहे शामिल

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और यात्रा के दौरान स्वच्छता एवं टिकटिंग प्रणाली को मजबूत बनाने रखने के लिए अभियान चलाया गया. भोपाल से बीना के बीच शनिवार को विशेष चैकिंग अभियान वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार दुबे की अगुवाई में किया गया. अभियान के तहत प्लेटफॉर्म और गाड़ियों में सघन टिकट जांच की गई, साथ ही बीना स्टेशन पर कैटरिंग स्टॉल्स की गुणवत्ता और स्वच्छता की भी गहनता से जांच की गई. इस विशेष अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक मुख्यालय अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुख्य टिकट निरीक्षक बीना आर. के. गोस्वामी, स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) आशीष अवस्थी, मंडल वाणिज्य निरीक्षक मधुकर निगम, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक सुशील पांडेय सहित टिकट चैकिंग स्टाफ, आरपीएफ एवं सीएचआई की टीम शामिल रही.

 

Next Post

सतना से रेस्क्यू कर लाए यूरेशियन वल्चर को रायसेन वन मंडल के सरार बीट में छोड़ा गया

Sun Mar 30 , 2025
अदनान खान रायसेन। वन मंडल रायसेन अंतर्गत बीट सरार के कक्ष क्रमांक आरएफ 3 में शनिवार को एक यूरेशियन वल्चर (गिद्ध की प्रजाति) को छोड़ा गया। इस वल्चर को सतना वन मंडल से रेस्क्यू किया गया था, मुकुंदपुर रेस्क्यू सेंटर और वन विहार में उपचार उपरांत आज सुरक्षित इसे सरार […]

You May Like