बालक येसु पर्व पर ध्वजारोहण के साथ नौवेंना आरंभ, केंद्रीय मंत्री कुरियन आएंगे

ग्वालियर। ग्वालियर के ईसाई समाज द्वारा बालक येसु का पर्व 8 फ़रवरी को मनाया जाएगा जिसके विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन होंगे जो बेथिनी तीर्थ यात्री निवास की नींव रखेंगे। मुख्य अनुष्ठानदाता झाँसी धर्मप्रांत के पूर्व धर्माध्यक्ष डॉ. पीटर पारापुलिल, आगरा महाधर्मप्रांत के विकार जनरल जोसेफ डाबरे, ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जोसेफ तायकाटील एवं पूर्व धर्माध्यक्ष डॉ. जोसफ कैथातारा होंगे। आज शुक्रवार से 07 फरवरी तक बालक येसु के आदर में नौवीना एवं मिस्सा बलिदान का आयोजन किया जाएगा। नौवीना की शुरुआत पर आज शाम बालक येसु तीर्थस्थल, डबरा में ग्वालियर धर्मप्रांत के पूर्व धर्माध्यक्ष डॉ. जोसफ कैथातारा द्वारा ध्वजारोहण कर मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया। उनके साथ वेदी पर विकार जनरल एवं संत पॉल चर्च के पल्ली पुरोहित फादर लॉरेंस डिसूजा , संत पीटर्स चर्च, डबरा के पल्ली पुरोहित डॉ. जोसेफ चकलाकल, बहुउद्देशीय आध्यात्मिक केंद्र के निदेशक फादर सानू अलुनकल, फादर हर्शल, फादर जोसफ जेम्स,फादर माइकल अंतोन फादर ए.डेविड फादर रौशन केरकट्टा फादर डायनेशियस एवं फादर अभय रंजन उपस्थित थे । मिस्सा में पाठ श्रीमती प्रभा कुजूर, निवदेन कु. अनन्या एवं कु. विकांशा एवं सुसमाचार फादर अभय रंजन नें पढा। धर्माध्यक्ष नें अपने संदेश में कहा कि नौवीना के दोरान ख्रीस्तीय विश्वासीगण दूर दूर से बालक येसु से प्रार्थना एवं मनोकामनाएं लेकर आते है उनकी इस तीर्थस्थल पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

प्रवक्ता एविल एब्सट्रॉक्स ने बताया कि फादर सानू ने धर्माध्यक्ष को धन्यवाद दिया एवं पल्ली पुरोहित डॉ. जोसेफ चकलाकल ने धर्माध्यक्ष जोसफ कैथातारा को शॉल से सम्मानित किया। सभी पुरोहितों एवं विश्वासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जोसेफ तायकाटील भी उपस्थित रहे।

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री के वारिसों को हाईकोर्ट से झटका

Fri Jan 30 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री रहे गोविन्द नारायण सिंह द्वारा अपने ही बेटे शिव बहादुर सिंह को बेची गई सतना की 11.57 एकड़ जमीन के स्वामित्व को संदेहास्पद माना है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि गोविन्द नारायण सिंह ने […]

You May Like