
जबलपुर। जर्जर स्कूलों पर आखिरकार शनिवार को बुल्डोजर चलाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर
तिलवाराघाट स्थित ननि उच्चतर माध्यमिक शाला पर बुल्डोजर चलाकर उसे ध्वस्त किया गया। एसडीएम गोरखपुर ने बताया कि कलेक्टर के आदेश के बाद शासकीय प्राथमिक शाला तिलवारा भवन के डिस्मेंटल की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में राजस्व, नगर निगम, शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। विदित हो कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर स्कूलों को चिहिनत कर उन्हें ढहाने के आदेश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। जिसके बाद उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
