जबलपुर: चरगवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लोडिंग पिकअप वाहन चालक ने तांड़व मचाया। स्कूटी, बाइकों और ठेले मेें टक्कर मार दी। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक संजय कुमार मिश्रा 46 वर्ष निवासी सुनवारा चरगवॉ ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपनी स्कूटी में छोटे भाई के लडके अर्थव मिश्रा को लेकर चरगवॉ आया था.
जहॉ से वापस सुनवारा जाते समय सुभाष राजपूत की दुकान के पास पहुंचा तभी गोटेगॉव तरफ से आ रहे लोडिंग पिकअप वाहन चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसकी स्कूटी में टक्कर मारते हुये उसके रोड पर खडी मोटर सायकिलों एवं एक ठेले में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर से वह एंव अथर्व दोनों गिर पडे दोनो को चोट आ गयी।
