जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में भर्ती ससुर को देखने गए दामाद का ई रिक्शा अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को संदीप जैन 40 वर्ष निवासी रामपुर छापर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह ई रिक्शा चलाता है.
अपना ई रिक्शा लेकर मेडिकल सुपर स्पेस्लिटी अस्पताल अपने ससुर को देखने गया था, अस्पताल के बाहर ई रिक्शा खडा कर अंदर चला गया था, कुछ घंटे बाद वापस आया तो देखा कि ई रिक्शा नहीं था। कोई अज्ञात चोर उसका ई रिक्शा एमपी 20 जेड पी 6452 चोरी कर ले गया है।
