ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन RKMP में भी रुकेगी

भोपाल। रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 01663 और 01664 रानी कमलापति – सहरसा – रानी कमलापति साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 13-13 ट्रिप में चलाई जा रही है. यह ट्रेन भोपाल मंडल के नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरकर अंतिम स्टेशन तक जाएगी।

साप्ताहिक ट्रेन

गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति – सहरसा विशेष ट्रेन 07 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को रानी कमलापति स्टेशन से शाम 16:30 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रैन उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 17:40 बजे नर्मदापुरम, शाम 18:15 बजे इटारसी स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 15:15 बजे सहरसा स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01664 सहरसा – रानी कमलापति विशेष ट्रेन 08 अप्रैल से 01 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 18:30 बजे सहरसा स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 18:35 बजे इटारसी, शाम 19:20 बजे नर्मदापुरम एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन रात 21:10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

Next Post

सलकनपुर देवीधाम में निजी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित,100 टैक्सियां श्रद्धालुओं को मंदिर तक छोड़ेंगी

Fri Mar 28 , 2025
  रेहटी. चैत्र नवरात्रि पर देवी धाम सलकनपुर में आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसका ध्यान रखते हुए तैयारियां जोरों पर है. ज्ञात हो कि चैत्र नवरात्र 30 मार्च से प्रारंभ होकर 7 अप्रैल तक चलेंगे. देवी धाम सलकनपुर में पूर्व में हुई आगजनी की घटनाओं को ध्यान […]

You May Like