प्रशासन ने बायपास पर रेत डंपरों पर की कार्रवाई

इंदौर:आज प्रशासन और यातायात पुलिस ने बायपास पर मुंडला नायता सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े रेत डंपरों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की. उक्त सर्विस रोड पर डंपरों और गैराजों के कारण रहवासियों ने प्रशासन को शिकायत की थी. खास बात यह है कि उक्त बायपास के आसपास कई कॉलोनियां और स्कूल हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है.

प्रशासन और यातायात पुलिस ने बुधवार को नायता मुंडला बायपास की सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े डंपर, ट्रक के साथ गैराज, स्क्रैप और ढाबों के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के चलते रहवासियों ने कलेक्टर कार्यालय में कई बार शिकायत की. रहवासियों का कहना था कि यहां से आसपास के स्कूलों के बच्चे निकलते हैं और डंपरों के आवागमन के कारण दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.

कई अवैध ढाबे, अवैध गैराज संचालित होने से आपराधिक गतिविधियां भी पनपने की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं. प्रशासन ने रहवासियों की शिकायत पर आज सभी डंपर, ट्रक हटाने की कार्रवाई की. साथ ही पास में अवैध रूप से विकसित हो रहे मैकेनिक नगर को भी हटाना शुरू किया. उक्त स्थान पर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर निरंतर कार्रवाई चलती रही.

Next Post

नगर निगम ने की तीर्थ गोपीकॉन कंपनी की बैंक गारंटी जप्त

Fri Oct 17 , 2025
इंदौर: नगर निगम स्मार्ट सिटी बोर्ड ने कुक्कुट पालन केंद्र की जमीन के एवज में दी बैंक गारंटी की राशि जप्त कर ली है. कंपनी ने राशि छुड़ाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन हाईकोर्ट ने स्टे देने से मना कर दिया. कोर्ट ने अंतरिम आदेश तक नगर […]

You May Like