इंदौर। वृंदावन के श्री राधा रमण मंदिर की गोस्वामी परंपरा से जुड़े युवा कथाव्यास एवं भजन गायक आदित्य गोस्वामी जी महाराज का इंदौर आगमन हुआ। शुभ सिटी में श्रद्धालुओं ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा गुरु और दीक्षा गुरु दोनों का विशेष स्थान है। उन्होंने बताया कि शिक्षा कई लोगों से मिल सकती है, लेकिन दीक्षा गुरु व्यक्ति को आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ाकर परमात्मा से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में भौतिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति को सही दिशा और जीवन का उद्देश्य समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Next Post
18 लाख की गिफ्ट डीड, 1.05 लाख के कट्टे... ऐशबाग हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
Tue Jul 21 , 2026
भोपाल। चर्चित ऐशबाग बुजुर्ग दंपती हत्याकांड की जांच में पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच के मुताबिक यह दोहरी हत्या करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई एक सुनियोजित साजिश थी। पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद मुख्य आरोपी श्रीकांत और उसके भाई शशिकांत को […]

You May Like
-
1 year ago
सिक्स लेन भी अब पड़ने लगी छोटी