
जबलपुर। रविवार को केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर संक्षिप्त प्रवास रहा। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और एनएचएआई के अधिकारी मौजूद थे।
मूल रूप से केंद्रीय मंत्री को डुमना एयरपोर्ट पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करनी थी, जिसमें जबलपुर क्षेत्र में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा होनी थी, हालांकि, एयरपोर्ट पहुंचने में देरी के कारण यह बैठक स्थगित करनी पड़ी। जबलपुर सांसद आशीष दुबे के अनुसार, केंद्रीय मंत्री को प्रयागराज के लिए निर्धारित कार्यक्रम में देरी हो रही थी। इस कारण उन्होंने जनप्रतिनिधियों और एनएचएआई अधिकारियों के साथ संक्षिप्त मुलाकात की, जिसमें विकास कार्यों और चल रही परियोजनाओं पर चर्चा की गई, इसके बाद वे तुरंत प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
पुरानी सडक़ों की न हो उपेक्षा, फ्लाईओव्हर का छोर पाटन-कटंगी में उतरे
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद आशीष दुबे ने कहा कि पाटन मनखेड़ी बात प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के साथ एक फ्लाइओव्हर दीनदयाल चौक से भी बने जिसका एक छोर पाटन और दूसरा छोर कटंगी मार्ग पर उतरे। वहीं विधायक अजय विश्नोई ने भी नए कार्यों को लेकर अपनी बात रखी। श्री विश्नोई ने कहा कि बायपास जहां भी बनता है वहां पुरानी सडक़ों की उपेक्षा हो जाती है।
विकास कायों के नए प्लान जाने
श्री गडक़री ने अधिकारियो से चर्चा करते हुए विकास कार्यों पर नए निर्माणाधीन कार्यों पर चर्चा की, इसके साथ विकास कार्यों पर नए प्लान भी जाने। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपनी बात रखी।
डुमना में हुआ स्वागत
केंद्र शासन के सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का रविवार सुबह 8.45 बजे नागपुर से विमान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, अखिलेश जैन, पंकज दुबे सहित अन्य गणमान्यनागरिकों ने पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया। श्री गडकरी डुमना एयरपोर्ट में कुछ देर रूकने के बाद वायुमार्ग से प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया।
