सांसद अक्षय यादव, देवेश शाक्य एवं गौरी सिंह यादव बने मप्र सपा के प्रभारी

ग्वालियर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी को ताकतवर बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव, एटा के सांसद देवेश शाक्य एवं मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस निर्णय से मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव के नेतृत्व में पार्टी को चमत्कारिक ताकत मिलेगी। उक्त तीनों प्रभारी की नियुक्ति पर मध्यप्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। ग्वालियर संभाग में दतिया, शिवपुरी अशोकनगर, गुना एवं ग्वालियर में छात्रों ने खुशी जताई एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मप्र समाजवादी पार्टी के हित में सही समय पर सही निर्णय लिया है।

Next Post

एचडीएफसी बैंक को तीसरी तिमाही में 18,654 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Sat Jan 17 , 2026
मुंबई, 17 जनवरी (वार्ता) निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में एकल आधार पर 18,654 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 11.5 प्रतिशत अधिक है। एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को वित्तीय परिणामों […]

You May Like