पांगरा में बंदर बना रहे ग्रामीणों को निशाना

रेहटी। ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. यह लोगों पर झपटकर उन्हें घायल कर रहे हैं. जिससे लोगों में भय का माहौल बना है.

इसी तारतम्य में गुरुवार को रेहटी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पांगरा के ग्रामीण द्वारा वन विभाग रेहटी को सूचना दी गई कि लाल मुंह के बंदर द्वारा लगभग 8 से 10 लोगों को लोगों को काट लिया है जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मचारी द्वारा ग्राम वासियों को अपने इलाज करने की सलाह दी एवं लाल मुंह के बंदर को रेस्क्यू कर ढूंढा गया। परंतु बंदर मिल नहीं सका वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि लाल मुंह का बंदर वन प्राणी 2022 की सूची से बाहर किया गया है। इसे ग्राम पंचायत स्तर एवं नगर क्षेत्र में नगर पंचायत स्तर से पकड़ा जा सकता है जिसमें वन विभाग की सहमति की आवश्यकता नहीं है.ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक राकेश गोस्वामी एवं वन विभाग बीट प्रभारी अंकित पटेल, वनरक्षक एवं आनंद ठाकुर एवं मुकेश यादव सहित वन विभाग की टीम एवं ग्राम पंचायत द्वारा लोगों से सजग रहने की अपील की गई है.

Next Post

कलेक्टर ने दिया जिले के विकास की रणनीति व रोडमैप का प्रजेंटेशन 

Thu Oct 23 , 2025
रतलाम। नीति आयोग द्वारा भोपाल – इंदौर रीजन को इकोनोमिक ग्रोथ हब के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है। इंदौर ग्रोथ हब में रतलाम जिले को भी सम्मिलित किया गया है। सी. एस. नीति आयोग द्वारा गुरूवार को वीसी के माध्यम से भोपाल-इंदौर रीजन के सम्मिलित […]

You May Like