गंदे पानी के विरोध में भाजपा पार्षद ने निकाली दंडवत यात्रा

ग्वालियर। शहर में गन्दे पानी की आपूर्ति और विभिन्न अव्यवस्थाओं के विरोध में बीजेपी पार्षद बृजेश श्रीवास ने सोमवार को दण्डवत यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया। इस यात्रा का उद्देश्य महापौर और नगर निगम प्रशासन का ध्यान नागरिकों की परेशानियों की तरफ आकर्षित करना बताया गया है। दंडवत यात्रा फूलबाग चौराहे पर श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से शुरू होकर निगम परिषद कार्यालय तक पहुंयी। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदशनकारियों के हाथों में स्वच्छ पानी दो, गंदे पानी से परेशान हैं जनता’ और ‘‘जल समस्या का समाधान करो’’ जैसे नारे लिखी तख्तियां हाथ में थीं।

*नलों से आ रहा बदबूदार पानी*

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इलाके के नलों में पीने योग्य पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गंदे और बदबूदार पानी की वजह से लोगों को गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। यात्रा के बीच लगाये गये बैनरों में केवल जल संकट ही नहीं बल्कि शहर की बदहाल स्थिति को भी दर्शाया गया। इनमें टूटी सड़कें, खराब, सफाई व्यवस्था, उफनते सीवर और कॉलोनियों मे अंधेरे जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह दंडवत मार्च नगर सरकार को जगाने के लिये किया गया।

*नलों में साफ पानी आने तक जारी रहेगा संघर्ष*

इस मोके पर पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह आन्दोलन जनता की पीड़ा और नाराजगी को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द ठोस कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। हालांकि लोगों में नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी।

Next Post

दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव की याचिका पर सीबीआई से मांगा जवाब

Mon Jan 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 जनवरी (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया। श्री यादव ने याचिका में भारतीय रेलवे की कैटरिंग शाखा से जुड़े एक पुराने […]

You May Like