
बुरहानुपर। बुरहानपुर मे वाहन चोरी की बढती हुई घटनाओ को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं सीएसपी गौरव पाटील के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेश महाले व्दारा टीम गठित की गई थी। थाना गणपतिनाक के अपराध क्रमांक 35/25 धारा 303,2 बीएनएस में आरोपीगण अयाज अली पिता अब्बास अली उम्र 42 साल निवासी गांधी कालोनी लालबाग बुरहानपुर, हबीब पिता छबू तडवी पठान उम 25 साल निवासी पाडल्या तह 0 रावेर जिला जलगांव महाराष्ट्र, रमजान पिता इस्माईल उम्र 30 साल निवासी बडली थाना निंबोला हाल छोटा बोरगांव बुरहानपुर,सलमान पिता इस्माईल तडवी पठान उम्र 22 साल निवासी बडली थाना निम्बोला बुरहानपुर को न्यायालय से 04 दिवस का पुलिस रिमांड लिया गया । रिमांड के दौरान आरोपीयो द्वारा चोरी की गयी मोटरसायकल के संबंध में पुछताछ कर की गयी है।
