सतना: केंद्रीय जेल सतना में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे एक बंदी की तबियत अचानक बिगड़ गई. उपचार के लिए अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. दस्यु सरगना सुंदर पटेल गिरोह का सदस्य रह चुका यह बंदी जेल में साढ़े 12 वर्ष की सजा काट चुका था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत थरपहाड़ निवासी मुन्ना मवासी पिता हनुआ उम्र 50 वर्ष केंद्रीय जेल सतना में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. बुधवार की दोपहर जगभग सवा 12 बजे अचानक उसकी तबियत बिगडऩे लगी. उसे सांस लेने में काफी समस्या होती देख जेल प्रशासन द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. जहां पर उपलब्ध ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जांच करने पर 12:53 बजे बंदी को मृत घोषित कर दिया गया.
