अस्मिता डे ने रचा इतिहास, जूडो में भारत को दिलाया पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अस्मिता डे ने महिलाओं के 48 किग्रा जूडो वर्ग में स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया। वह कॉमनवेल्थ खेलों में जूडो का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

ग्लासगो (स्कॉटलैंड), कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वैच को गोल्डन स्कोर (सडन डेथ) में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही अस्मिता कॉमनवेल्थ खेलों के इतिहास में जूडो में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। यह उपलब्धि भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है।

ऐसे तय किया गोल्ड तक का सफर
अस्मिता डे ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक मुकाबले जीते।

क्वार्टर फाइनल: स्कॉटलैंड की ईवा इविंग को इप्पोन से हराया।
सेमीफाइनल: स्कॉटलैंड की समर शॉ को युको (1-0) से मात दी।
फाइनल: कनाडा की हेइडी क्वैच को गोल्डन स्कोर में हराकर स्वर्ण पदक जीता।

त्रिपुरा से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर
अस्मिता डे त्रिपुरा के बेलोनिया की रहने वाली हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत जूडो से नहीं, बल्कि एथलेटिक्स से की थी। शुरुआती दिनों में वह 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लेती थीं।

बाद में जिला स्तरीय ट्रायल के दौरान उनकी रुचि जूडो की ओर बढ़ी और उन्होंने इसी खेल को अपना करियर बना लिया। उन्होंने भोपाल स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) रीजनल सेंटर में कोच यशपाल सोलंकी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। अस्मिता टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) के डेवलपमेंट ग्रुप का भी हिस्सा हैं।

पहले भी जीत चुकी हैं कई अंतरराष्ट्रीय पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भी अस्मिता कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं।

2025 कैसाब्लांका अफ्रीकन ओपन (मोरक्को)- स्वर्ण पदक
2023 जूनियर एशिया कप (मकाऊ)- स्वर्ण पदक
2023 एशियन ओपन- रजत पदक
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स- कई स्वर्ण पदक
जूनियर नेशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन
अस्मिता डे के स्वर्ण पदक के साथ भारत का प्रदर्शन और मजबूत हुआ है। अब तक भारतीय दल ने 4 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 4 कांस्य पदक के साथ कुल 18 पदक अपने नाम किए हैं। पदक तालिका में भारत फिलहाल नौवें स्थान पर बना हुआ है।

 

Next Post

शिलॉन्ग डर्बी में शिलॉन्ग लाजोंग ने नोंगक्सेह को हराया

Fri Jul 31 , 2026
शिलॉन्ग, 31 जुलाई (वार्ता) शिलॉन्ग लाजोंग FC ने शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ग्रुप ई के शुरुआती मैच में शिलॉन्ग डर्बी में नोंगक्सेह स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब पर 2-0 की शानदार जीत के साथ अपने 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप की शुरुआत की। शिलॉन्ग की टीम के लिए एवरब्राइटसन साना […]

You May Like