शिलॉन्ग, 31 जुलाई (वार्ता) शिलॉन्ग लाजोंग FC ने शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ग्रुप ई के शुरुआती मैच में शिलॉन्ग डर्बी में नोंगक्सेह स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब पर 2-0 की शानदार जीत के साथ अपने 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप की शुरुआत की।
शिलॉन्ग की टीम के लिए एवरब्राइटसन साना ने 70 वें और ट्रेमिकी लामुरोंग ने 86 वें मिनट में निर्णायक गोल किए।
