पड़ोसी के दबाव से युवक की जान गई, एसिड पीकर आत्महत्या

इंदौर: विजय नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति द्वारा मानसिक दबाव के चलते एसिड पीकर जान देने का मामला सामने आया है. परिजनों का कहना है कि मृतक को पड़ोसी द्वारा पुराने विवाद में समझौते के लिए मजबूर किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया. पुलिस मामले में मर्ग दर्ज कर जांच कर रही है.

विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले 42 वर्षीय योगेश पिता हुकुमचंद वर्मा ने घर पर एसिड पी लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. परिजनों का कहना है कि योगेश का पड़ोसी से कुछ समय से विवाद चल रहा था.

आरोप है कि पड़ोसी लगातार उस विवाद में समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था और धमका भी रहा था. परिवार का दावा है कि इसी मानसिक तनाव से परेशान होकर योगेश ने आत्महत्या की. पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले में जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.

Next Post

बिना नेट बैंकिंग इस्तेमाल किए खाते से एक लाख रुपए गायब, साइबर ठगी का मामला दर्ज

Mon Dec 22 , 2025
इंदौर:लसूड़िया थाना इलाके में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति के खाते से बिना किसी ऑनलाइन लेनदेन सुविधा का उपयोग किए एक लाख रुपए उड़ा लिए गए. पीड़ित ने न तो नेट बैंकिंग सक्रिय की थी और न ही किसी मोबाइल एप से ट्रांजेक्शन […]

You May Like