अमेरिकी टैरिफ तमिलनाडु निर्यातकों के लिए परेशानी का सबब, प्रधानमंत्री बातचीत कर जल्द सुलझाएं: स्टालिन

चेन्नई, 18 दिसंबर (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को अमेरिकी टैरिफ के मसले को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि टैरिफ के कारण राज्य के उद्यमियों का भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने श्री मोदी से निर्यातकों की किस्मत को फिर से संवारने और एक भरोसेमंद वैश्विक विनिर्माण केंद्र के तौर पर भारत की स्थिति को मजबूत करने का आग्रह किया।

उन्होंने श्री मोदी को लिखे अर्ध-आधिकारिक पत्र में निर्यात क्षेत्र में बढ़ते संकट पर गहरी चिंता और बेचैनी जाहिर की, जिसकी कॉपी यहां मीडिया को वितरित की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि तमिलनाडु भारत के वस्त्र और परिधान क्षेत्र में निर्यात का आधार है। यह देश के वस्त्र निर्यात में 28 फीसदी का योगदान देता है और करीब 75 लाख मजदूरों को रोजगार प्रदान करता है। श्री स्टालिन ने कहा कि भारत के चमड़ा और फुटवियर निर्यात में राज्य की 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जिसमें 10 लाख से ज्यादा मजदूर काम करते हैं।

श्री स्टालिन ने कहा, “समान व्यापार को बढ़ावा देने और घरेलू उद्योगों और नौकरियों की रक्षा करने की आपकी प्रतिबद्धता पर भरोसा करते हुए मैं इस गतिरोध के जल्द समाधान की उम्मीद करता हूं।”

 

Next Post

सात्विक-चिराग ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में दूसरी जीत दर्ज की

Thu Dec 18 , 2025
हांगझोऊ (चीन) 18 दिसंबर (वार्ता) भारत की टॉप पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने गुरुवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025 ग्रुप बी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। आज यहां खेले गये मुकाबले में बैडमिंटन रैंकिंग में तीसरे नंबर पर मौजूद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग […]

You May Like