बिना नेट बैंकिंग इस्तेमाल किए खाते से एक लाख रुपए गायब, साइबर ठगी का मामला दर्ज

इंदौर:लसूड़िया थाना इलाके में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति के खाते से बिना किसी ऑनलाइन लेनदेन सुविधा का उपयोग किए एक लाख रुपए उड़ा लिए गए. पीड़ित ने न तो नेट बैंकिंग सक्रिय की थी और न ही किसी मोबाइल एप से ट्रांजेक्शन किया था. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक ठगी का शिकार योगेंद्र पिता भंवर सिंह जादौन संत नगर, स्कीम नंबर 114 पार्ट-1 में रहते हैं. योगेंद्र का बैंक ऑफ बड़ौदा विजय नगर शाखा में बचत खाता है. योगेंद्र ने शिकायत में बताया कि 30 अगस्त से 3 सितंबर 2025 तक उनके खाते से रहस्यमयी तरीके से राशि कटनी शुरू हुई. इन पांच दिनों में सात अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल एक लाख रुपए उनके खाते से निकाल लिए गए.

पीड़ित ने खुलासा किया कि उन्होंने आज तक नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं ली है और न ही किसी मोबाइल वॉलेट या पेमेंट एप का इस्तेमाल करते हैं. इसके बावजूद खाते से राशि कटने से बैंक सुरक्षा सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पीड़ित ने बैंक से लेनदेन का विवरण प्राप्त कर पुलिस से शिकायत की. शुरुआती जांच के बाद लसूड़िया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है.

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई. साथ ही साइबर सेल इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं खाते या मोबाइल सिम से छेड़छाड़ कर तकनीकी तरीके से रकम तो नहीं उड़ाई गई. पुलिस का कहना है कि बैकएंड डेटा और लेनदेन रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी तक पहुंच की कोशिशें जारी हैं

Next Post

सिंगरौली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार, प्रदूषण बना सांसों का दुश्मन

Mon Dec 22 , 2025
सिंगरौली : ऊर्जाधानी में वायु प्रदूषण ने खतरनाक स्तर पार कर लिया है। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 तक पहुंच गया है, जो सीधे तौर पर गंभीर श्रेणी में आता है। बीते एक सप्ताह से लगातार प्रदूषण के हालात बिगड़े हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अमला […]

You May Like