साइबर ठग ने खाते से 1. 57 लाख उड़ाए 

जबलपुर। साइबर ठग ने एक युवक के खाते से 1 लाख 57 हजार 309 रूपये निकाल लिए। गोरखपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पुष्पेन्द्र सिंह राठोर 30 वर्ष निवासी साई मारूती नगर पाटन रोड़ बिनेकी थाना माढ़ोताल ने लिखित शिकायत की कि पीएनबी क्रेडिट कार्ड के नाम से उसके वीडियो कॉल ई केवायसी के लिये पंजाब नेशनल बैंक से कॉल आया, उसने बताये अनुसार क्रेडिट कार्ड का नम्बर इनपुट किया यूनिटी स्माल फायनेंस बेंक भारत पे क्रेडिट कार्ड नम्बर जिसमें से 1 लाख 57 हजार 309 रूपये बारी बारी कटते जाने लगे, जिस नम्बर से कॉल आया उक्त नम्बर फिलिपकार्ड, अमेजान, मोबाइल केडब्ल्युके सॉल्यूसन अन्य के नाम से पैसा काटा गया। फिर उसके बाद उसने देखा की उसका फोन कॉल फॉरमेटिंग मोड पे जा चुका है उस समय किसी का फोन रिकार्ड नहीं कर पा रहा था उसी समय उसके एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भी पैसे कॉट लिये गये 10 हजार रूपये एवं 15 हजार के ट्रांजेक्शन फिलिपकार्ट की मदद से फिर उसने अपने परिचित की मद्द से एक कोड आया 021 ऐसा कुछ कोड था जिसके बाद पैसे कटना बंद हो गया।

Next Post

नवविवाहिता ने की खुदकुशी 

Tue Oct 28 , 2025
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत सगड़ा में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि संध्या पटेल 35 वर्ष निवासी ग्राम जोधपुर पडाव तिलवारा ने सूचना दी कि उसकी बेटी मुस्कान पटैल 23 वर्ष ने लगभग 2 वर्ष पहले सगड़ा निवासी राकेश राजपूत के साथ प्रेम विवाह […]

You May Like