सामान्य सभा में बरगी नहर टूटने का मुद्दा गरमाया

जबलपुर: जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में बरगी की नहर टूटने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। बैठक के दौरान नहर विभाग के इंजीनियर प्रदीप जैन के खिलाफ जिला पंचायत सदस्यों ने कड़ा रुख अपनाते हुए निंदा प्रस्ताव रखा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत ने इंजीनियर प्रदीप जैन को जमकर फटकार लगाई।

उन्होंने नाराजगी जताते हुए सवाल किया, “कब से नौकरी कर रहे हो और काम की यह स्थिति क्यों है? सीईओ के तीखे तेवरों से बैठक का माहौल कुछ समय के लिए गरमा गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया, उपाध्यक्ष विवेक पटेल सहित सभी जिला पंचायत सदस्य एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
सदस्यों ने बरगी नहर में हुई क्षति और विभागीय लापरवाही पर चिंता व्यक्त की तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक में अन्य विकास कार्यों और प्रशासनिक मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Next Post

विद्यालय के आस-पास मादक पदार्थों की दुकान न हों: कलेक्टर

Thu Feb 19 , 2026
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पीएमश्री विद्यालयों के प्रबंधन एवं क्रियान्वयन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी व संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों का क्रमबद्ध क्रियान्वयन हो और इसमें जो भी आवश्यकताएं हैं उनकी पूर्ति सुनिश्चित […]

You May Like