
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत बिरसा मुंडा चौक पर शुक्रवार को दूध सप्लार्ई वाहन अनियंत्रित हो गया और एक होटल में घुस गया। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। होटल कर्मी समेत ग्राहक घायल हुआ। दुकान का काउंटर और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक बिरसा मुंडा चौक पर कन्हैया होटल है। दूध सप्लाई में लगा वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यू 3664 का जब चौक पर वाहन मोड़ रहा था तभी एक्सीलेटर पर चप्पल फंस गई जिसके चलते गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे होटल के अंदर जाकर घुस गई। टक्कर से होटल का काउंटर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया और होटल का एक कर्मचारी समेत एक ग्राहक घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि समझौता होने के चलते प्रकरण दर्ज नहीं किया गया चालक के खिलाफ सिर्फ चालानी कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया गया है ।
