दिल्ली पुलिस ने एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई ने सोमवार को गीता कॉलोनी थाने में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (एसआई) को शाहदरा में एक शिकायतकर्ता से कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी अधिकारी की पहचान रोहताश कुमार के रूप में हुई है। उसे एक व्यक्ति से कथित तौर पर मांगे गए 20,000 रुपये लेते हुए पकड़ा गया।

पुलिस उपायुक्त (सतर्कता) ने बताया कि यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा द्वारा शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का हिस्सा थी।

सतर्कता इकाई के अनुसार, शाहदरा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी द्वारा दायर दहेज उत्पीड़न के मामले की जांच कर रहे एएसआई उसे और उसके परिवार के सदस्यों को सख्त कार्रवाई की धमकी दे रहे थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मामले में राहत देने के बदले एएसआई रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सतर्कता इकाई ने जाल बिछाया और अधिकारी को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

सतर्कता इकाई ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई पुलिसकर्मी रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी रिपोर्ट करें। इसके लिए सतर्कता हेल्पलाइन पर या नयी दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित सतर्कता कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

 

 

Next Post

जयशंकर ने बेल्जियम में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से की मुलाकात

Mon Mar 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को बेल्जियम में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की और कहा कि जनवरी में उनकी भारत की राजकीय यात्रा भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। डॉ. जयशंकर ने एक ट्वीट में […]

You May Like