टंकियों की सफाई कर तारीख अंकित करें: कलेक्टर

जबलपुर:कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्‍टर-कमिश्‍नर कॉन्‍फ्रेंस के लिए चिन्हित विषयों में प्रगति पर विस्‍तार से चर्चा कर विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि आंगनवाड़ी, छात्रावास, अस्पताल और शासकीय कार्यालयों में स्थित पानी की टंकियों की साफ-सफाई कराएं और टंकियों पर आखिरी सफाई की तारीख भी अंकित करें।

उन्‍होंने शासन द्वारा संधारित कराने के लिए मंदिरों के संबंध में भी आवश्‍यक जानकारी ली और मंदिर के भूमि के उपयोग के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये। उन्‍होंने डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर कामधेनु योजना, प्रधानमंत्री मानधन योजना, स्‍वरोजगार योजनाएं, एकल नल-जल योजनाओं के क्रियान्‍वयन, सड़क पुनर्निर्माण की गुणवत्‍ता, ग्रामीण विकास एवं जनजातीय कार्य, सभी पात्र व्‍यक्‍तियों की केसीसी, स्‍कूली बच्‍चों की समग्र आईडी बनाने, नवीन शैक्षणिक सत्र में नामांकन में वृद्धि एवं ड्रॉपआउट बच्‍चों में कमी लाने की कार्ययोजना के संबंध में विस्‍तार से चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिये। इसके साथ ही कलेक्‍टर ने एट्रोसिटी एक्‍ट अंतर्गत राहत वितरण तथा सीएम हेल्‍पलाईन की समीक्षा भी की। उन्‍होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित कर आपेक्षित प्रगति लाएं।
गरीबी रेखा वाले लोगों को कृत्रिम दांत लगवाएं
बैठक में कलेक्‍टर ने सीएमएचओ से कहा कि जो लोग गरीबी रेखा की श्रेणी में आते हैं और जिन्‍हें कृत्रिम दांत की आवश्‍यकता है, उनके डेटा एकत्रित कर कृत्रिम दांत लगवाना सुनिश्चित करें। किसानों को पांच रूपये में मिलने वाले विद्युत कनेक्‍शन के संबंध में भी चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

माशिमं के गोपनीय कार्यों का कलेक्टर ने लिया जायजा

Tue Feb 17 , 2026
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सोमवार को पीएम श्री स्कूल एमएलबी में माध्यमिक शिक्षा मंडल के गोपनीय कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने स्कूल में पीएम श्री योजना अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रगति के साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिला शिक्षा […]

You May Like