बैंक कर्मचारी का शव दो दिन तक फंदे पर रहा, जन्मदिन के बाद युवक ने की आत्महत्या

इंदौर:शहर में दो अलग अलग घटनाओं ने हाल ही में परिवारों और मोहल्ले में मातम फैला दिया. तिलक नगर और अन्नपूर्णा क्षेत्र में क्रमशः एक महिला बैंक कर्मचारी और एक 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली.तिलक नगर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय उमंग प्रजापति, निवासी भोपाल, पिछले दो वर्षों से इंदौर के गणेश नगर में किराए पर रहकर आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थी. फरियादी के परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव और बैंक के काम के दबाव में थी.

दो दिनों तक उसके शव का फंदे पर लटका रहना पड़ोसियों तक नहीं पहुंचा. जब परिजन ने रिश्तेदार के माध्यम से दरवाजा खोला, तो फंदे पर शव मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. वहीं, अन्नपूर्णा क्षेत्र में 20 वर्षीय वंश, पुत्र अनिल, निवासी महावर नगर ने अपने 20वें जन्मदिन के जश्न के कुछ घंटों बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि जश्न के दौरान केक काटा गया और खुशियां साझा की गईं, लेकिन उसके मन में क्या चल रहा था, किसी को अंदाजा नहीं था.

तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशें नाकाम रहीं. वंश परिवार में सबसे छोटा था और धार्मिक प्रवृत्ति का माना जाता था. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना के कारणों की जांच कर रही है. दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और मानसिक दबाव व अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

Next Post

देवर-भाभी के अवैध रिश्ते ने ली किशोरी की जान

Sat Jan 17 , 2026
खातेगांव :देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र में जली हुई किशोरी का शव मिलने से फैले सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। अवैध रिश्ते का राज खुलने के डर में देवर-भाभी ने मिलकर किशोरी की निर्मम हत्या कर दी और वारदात को आत्महत्या का […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।