देवर-भाभी के अवैध रिश्ते ने ली किशोरी की जान

खातेगांव :देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र में जली हुई किशोरी का शव मिलने से फैले सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। अवैध रिश्ते का राज खुलने के डर में देवर-भाभी ने मिलकर किशोरी की निर्मम हत्या कर दी और वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी कैमरों ने साजिश पर पानी फेर दिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन ने प्रेस वार्ता में बताया कि 12 जनवरी को ऊषा एवेन्यू कॉलोनी गेट के पास एक किशोरी का जला हुआ शव मिला था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पहले किशोरी का गला घोंटकर हत्या की गई और बाद में शव को जलाया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैया के अपनी ही भाभी से अवैध संबंध थे, जिन्हें किशोरी ने देख लिया था। इस बात का डर था कि वह यह राज परिवार और समाज के सामने उजागर कर देगी। इसी डर से आरोपी ने भाभी के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की साजिश रची।वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनों ने कॉलोनी गेट के पास शव पर डीजल डालकर आग लगा दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी सामान्य व्यवहार करते हुए बाजार भी चले गए, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि पुलिस के ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों की गतिविधियां कैद हो गईं।

सीसीटीवी फुटेज और सख्त पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस त्वरित कार्रवाई से खातेगांव पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता एक बार फिर सामने आई है।

Next Post

कंडम व खराब बसों पर आरटीओ सख्त, चाटर्ड बस कंपनी को नोटिस

Sat Jan 17 , 2026
सागर:मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय से भोपाल सहित अन्य शहरो के लिए चाटर्ड कंपनी द्वारा संचालित कंडम, खराब कंडीशन की बसें संचालित किये जाने एवं जनता को आरामदायक सुविधा उपलब्ध न कराये जाने के संबंध में चाटर्ड बस कंपनी को नोटिस जारी किया गया है.आरटीओ मनोज कुमार तेहनगुरिया ने […]

You May Like